Monday, July 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsदेवली में टेलीकॉम कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने की आत्महत्या

देवली में टेलीकॉम कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने की आत्महत्या

कमरे में झूलता मिला शव


Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रहे एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान आशीष वैष्णव (28) पुत्र रामेश्वर प्रसाद वैष्णव, निवासी मालपुरा के रूप में हुई है।

वह वर्तमान में हनुमाननगर थाना क्षेत्र के कोटा रोड पर किराए के कमरे में रह रहा था और एयरटेल कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार रविवार रात मकान मालिक ने आशीष को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मकान मालिक ने ऊपर जाकर कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर मकान मालिक ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो युवक पंखे से फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना हनुमाननगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर एएसआई राजेश कुमार पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे से नीचे उतारकर देवली उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को देवली उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सोमवार सुबह मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। लोगों के अनुसार मृतक ने सुसाइड नोट भी लिखा है, जो पुलिस को मिला है। इसमें युवक पर काम का दबाव होने की बात आई है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट मिला है, मामले की जांच की जा रही है। उक्त मामले में मृतक के पिता ने रिपोर्ट दी है, इसमें भी पुत्र के अवसाद में होने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here