Monday, July 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskउप जिला अस्पताल की जमीन पर देवली में दो राय, आज दोनों...

उप जिला अस्पताल की जमीन पर देवली में दो राय, आज दोनों पक्ष करेंगे प्रदर्शन

दूर निर्माण के विरोध में उतरे लोग, तो दूसरे पक्ष ने जयपुर रोड पर ही अस्पताल बनाने का किया समर्थन


Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उप जिला अस्पताल देवली के नए भवन के लिए प्रस्तावित स्थान को लेकर देवली में विवाद बढ़ रहा है। हाल ही में छह सदस्यीय समिति द्वारा नए स्थान के संबंध में रिपोर्ट दिए जाने के बाद शहरवासियों, व्यापारियों और विभिन्न संगठनों में नाराजगी बढ़ गई है।

इसी मुद्दे पर रविवार को स्थानीय गुरुद्वारा परिसर में बैठक आयोजित हुई, जिसमें अस्पताल को शहर से दूर स्थानांतरित किए जाने का विरोध करते हुए इसे शहर के पास ही बनाए जाने की मांग उठाई गई। वक्ताओं का कहना है कि यदि नए भवन का निर्माण शहर से दूर किया जाता है तो मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बैठक में निर्णय लिया कि सोमवार सुबह 11 बजे धान मंडी सर्कल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होंगे। यहां से जुलूस के रूप में मुख्य बाजार होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले म्हारो राजस्थान रिजॉर्ट मार्ग पर प्रस्तावित स्थल का विरोध होने के कारण प्रस्तावित निर्माण कार्य रुका हुआ है।

पूर्व आवंटित जयपुर रोड पर ही हो निर्माण

उधर, दूसरी ओर इस विरोध प्रदर्शन के विरुद्ध पूर्व आवंटित जयपुर रोड की जगह पर ही नया उप जिला अस्पताल बनाने की मांग को लेकर दूसरे पक्ष के लोग भी सोमवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देंगे। इस पक्ष के लोगों का कहना है कि नए उप जिला अस्पताल के लिए 35 करोड़ रुपए पास हुए हैं, जो लोगों की नासमझी की वजह से लैप्स हो जाएंगे। कुछ लोग शहर के लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, लिहाजा दूसरे विभागों की भूमि लेना आसान नहीं है। जितना वे आसान समझ रहे हैं। उनका तर्क है कि केकड़ी, जहाजपुर, मालपुरा और निवाई समेत अन्य जगहों पर भी नए अस्पताल औसत 6 से 8 किलोमीटर की दूरी पर बने हैं, जबकि देवली का बनने वाला नया उप जिला अस्पताल प्रस्तावित भूमि पर मौजूदा हॉस्पिटल से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर है।

यदि आधुनिक फैसिलिटी चाहिए, तो बड़ी जमीन पर ही अस्पताल बनना चाहिए। इसे लेकर लोग शहर के पटेल नगर स्थित महावीर उद्यान (काला हत्था) से सुबह 10 बजे एकत्रित होकर जुलूस के रूप में उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे और पूर्व में आवंटित जयपुर रोड की जगह पर ही अस्पताल बनाए जाने की मांग उठाएंगे।

प्रीवियस न्यूज़-:

शहर से दूर, अस्पताल नामंजूर, विरोध में फिर सड़कों पर उतरेंगे लोग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here