Wednesday, July 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskखेल मैदान में विद्यार्थियों ने लगाएं दर्जनों पौधे

खेल मैदान में विद्यार्थियों ने लगाएं दर्जनों पौधे


Deoli News 29 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ में एक पौधा मां के नाम के तहत यहां स्कूल के खेल मैदान में बुधवार को पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली के नेतृत्व में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर दर्जनों पौधे लगाए।

यहां विद्यार्थियों सहित ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की सुरक्षा की प्रतिज्ञा ली और हर वर्ष पौधे लगाने का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान महावीर प्रसाद माली सहित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनवाड़ की वाइस प्रिंसिपल बरखा अग्रवाल, व्याख्याता बिना मीणा, शारीरिक शिक्षक शैलेंद्र सिंह सोलंकी, अध्यापक कैलाश वर्मा, हनुमान कुमावत सहित ग्रामीणों में भारत सिंह, गिरिराज खटीक, लक्ष्मी देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान गुलमोहर, करंज, सहजन, इमली और शीशम आदि पौधों की विभिन्न किस्में लगाई गईं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here