Thursday, July 30, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपुलिस की सटीक दबिश से 9 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, अवैध बजरी कारोबारियों में...

पुलिस की सटीक दबिश से 9 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, अवैध बजरी कारोबारियों में मचा हड़कंप

लोकेशन ग्रुप पर शिकंजे के बाद बजरी माफिया बेनकाब


Jahazpur News 30 जुलाई (मोहम्मद आज़ाद नेब) अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ जहाजपुर पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। खास बात यह रही कि हाल ही में पुलिस की लोकेशन साझा करने वाले सोशल मीडिया ग्रुपों पर हुई कार्रवाई के बाद बजरी माफियाओं को पुलिस की गतिविधियों की भनक नहीं लग सकी।

इसी का फायदा उठाते हुए पुलिस के दो जवानों ने सटीक दबिश दी और अवैध बजरी परिवहन में लगे वाहनों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की। थानाधिकारी दयाराम चौधरी के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर निगरानी और नाकाबंदी की। इस दौरान बिना वैध दस्तावेजों एवं नियमों का उल्लंघन करते हुए बजरी का परिवहन कर रहे 9 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर थाना परिसर लाया गया। कार्रवाई के बाद अवैध बजरी कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बजरी परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। हाल ही में पुलिस की लोकेशन साझा करने वाले सोशल मीडिया ग्रुपों पर की गई कार्रवाई के बाद बजरी माफियाओं का नेटवर्क कमजोर पड़ गया।

जिससे इस बार पुलिस की दबिश पूरी तरह सफल रही और माफियाओं को संभलने का मौका नहीं मिला। थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि अवैध खनन एवं बजरी परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जब्त वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है तथा संबंधित विभाग को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here