विधायक से मांगा स्थाई समाधान
Deoli News 30 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के राजमहल के समीप स्थित ग्राम सतवाड़ा को संथली-राजमहल मार्ग से जोड़ने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क का डामर उखड़ जाने से जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं।
जिनमें बारिश के दौरान कीचड़ और पानी जमा रहता है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क से गुजरने के बाद ग्रामीण खुद को खुशनसीब समझते हैं, जो हादसे से बचकर निकले हैं। करीब एक हजार से अधिक आबादी वाले गांव के लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से खराब हालत में है। ग्रामीण एडवोकेट महावीर चौधरी ने बताया कि ग्रामवासियों ने विधायक राजेंद्र गुर्जर से सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है। विधायक ने शीघ्र सड़क निर्माण कराकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।



