राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज के लोगों से किया संवाद
Deoli News 30 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के आगामी राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल चुनाव के प्रचार अभियान के तहत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा चुनाव में फिर से प्रत्याशी बन रहे संदीप काबरा अपनी टीम के साथ गुरुवार को देवली पहुंचे।
माहेश्वरी समाज के निवर्तमान टोंक जिलाध्यक्ष सत्यनारायण माहेश्वरी (देवली) ने बताया कि इस दौरान उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 31वें सत्र में होने वाले महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल चुनाव को लेकर चर्चा की तथा समाज के लोगों से समर्थन का आग्रह किया। बैठक में नारायण राठी (जयपुर), अनिल बांगड़, राजेश कोठारी (भीलवाड़ा), विजयशंकर मूंदड़ा (सरवाड़), सत्यनारायण न्याती (जिला अध्यक्ष, अजमेर), संदीप मूंदड़ा (ब्यावर), जयदीप बियानी (जयपुर), कमल बांगड़ (जहाजपुर), सहित चुनाव प्रचार टीम के सदस्य उपस्थित रहे। इसी तरह रामलक्ष्मण काबरा, भागचंद आगीवाल, सत्यनारायण बिरला, गोविंद नारायण सोमानी, राधेश्याम मालू, भगवान लढ्ढा, जगदीश तोतला, ओमप्रकाश, मुकेश मालू, शशि भूषण मूंदड़ा समेत लोग मौजूद थे। माहेश्वरी ने बताया कि इस दौरान बैठक में आगामी सितंबर माह में होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर चर्चा की। वहीं स्थानीय समाज के लोगों ने महासभा के संबंध में सुझाव भी दिए।
बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया।


