Thursday, August 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर अरुंधति का स्वागत किया

कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर अरुंधति का स्वागत किया


Deoli News 6 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली राजस्थान की गौरव, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर अरुंधति चौधरी का देवली में श्री जाट विकास समिति देवली द्वारा अभिनंदन किया गया।

समिति के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, शिवजी लाल चौधरी, उदाराम, नानूराम, रामस्वरूप जाट, तेज प्रकाश चौधरी, सीताराम चौधरी, प्रवीण चौधरी एवं मीडिया प्रभारी खेमराज चौधरी सहित समिति के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने अरुंधति चौधरी का साफा एवं पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि अरुंधति चौधरी ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष से देश एवं राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here