Thursday, August 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsएक और बेटे को निगल गई सड़क... 2021 में छोटे भाई की...

एक और बेटे को निगल गई सड़क… 2021 में छोटे भाई की मौत…

..अब रोडवेज की टक्कर से बड़े भाई ने भी तोड़ा दम, सड़क हादसों ने छीन लिए दोनों बेटे


Deoli News 6 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एक परिवार पर सड़क हादसों का ऐसा कहर टूटा कि पांच साल के भीतर दो बेटों की जान चली गई। वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटना में छोटे भाई की मौत हुई थी, अब बुधवार को रोडवेज बस की टक्कर में बड़ा भाई भी जिंदगी की जंग हार गया।

हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। हनुमान नगर थाना के एएसआई राजेश कुमार मीणा ने बताया कि लुहारी निवासी 25 वर्षीय यदुवेंद्र मीणा पुत्र रघुनाथ सिंह किसी काम से देवली आया था। बीएड प्रशिक्षणार्थी यदुवेंद्र बाइक से वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान बालाजी तिराहे पर कोटा-चंडीगढ़ मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे देवली चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण मानसिंह मीणा ने बताया कि यदुवेंद्र की एक माह पहले ही सगाई हुई थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था।

इससे पहले वर्ष 2021 में उसका छोटा भाई राजेंद्र मीणा भी सड़क हादसे का शिकार हो गया था। बारात में जाते समय कुराड़िया टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े बारातियों पर एक तेज रफ्तार ट्रक चढ़ गया था, जिसमें राजेंद्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। अब दूसरे बेटे की मौत ने परिवार को फिर गहरे सदमे में डाल दिया।

एक्सीडेंट न्यूज़ : पेंशन लेकर लौट रहे सेवानिवृत्त फौजी की ट्रेलर की टक्कर से मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here