Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के दर्ज प्रकरण के अनुसार 6 अगस्त को गश्त के दौरान चांदली की चौपड़िया की ओर से दो ट्रैक्टर बजरी भरकर सीतापुरा की ओर जाते दिखाई दिए। गश्त में शामिल पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों चालक पकड़े जाने के डर से ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। वहीं पीछा करने पर दोनों चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई सीताराम को सौंपी गई है।
गोल्ड मेडल विनर को 51 हजार रुपए सम्मान राशि भेंट की



