Thursday, August 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskगोल्ड मेडल विनर को 51 हजार रुपए सम्मान राशि भेंट की

गोल्ड मेडल विनर को 51 हजार रुपए सम्मान राशि भेंट की


Deoli News 6 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर से कोटा जाते समय कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता बॉक्सर अरुंधती चौधरी का देवली में सतेन्द्र सिंह (सत्तू) के नेतृत्व में माला, साफा व दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

इस दौरान अरुंधति की उपलब्धि की  सराहना करते हुए 51 हजार रुपए की सम्मान राशि भेंट की। अरुंधती ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा बताया। समारोह में भाजयुमो अध्यक्ष मनोज शर्मा, भीम सिंह, विजय चौधरी, पदम सिंह शक्तावत सहित युवा उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि अरुंधती ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (70 किग्रा वर्ग), वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2025 और यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here