Thursday, August 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबार-बार ट्रिपिंग और बिजली कटौती से उद्योग प्रभावित, समिति ने सौंपा ज्ञापन

बार-बार ट्रिपिंग और बिजली कटौती से उद्योग प्रभावित, समिति ने सौंपा ज्ञापन


Deoli News 6 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रिको औद्योगिक क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली की ट्रिपिंग और बाधित विद्युत आपूर्ति से परेशान उद्योगपतियों ने गुरुवार को उद्योग विकास समिति ने विद्युत निगम के सहायक अभियंता डी.के. जैन को ज्ञापन सौंपा।

समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल एवं महामंत्री मनीष कुमार सिंहल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि पिछले कई दिनों से रिको क्षेत्र में बार-बार ट्रिपिंग होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। फॉल्ट आने के बाद कई-कई घंटों तक बिजली बहाल नहीं होने से औद्योगिक इकाइयों का कार्य प्रभावित हो रहा है और उद्योगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समय पर समाधान नहीं होने से उद्यमियों में रोष है। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण उत्पादन कार्य प्रभावित हो रहा है। समिति ने सहायक अभियंता से रिको क्षेत्र में 24 घंटे सुचारु एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, लाइनमैन की नियमित ड्यूटी लगाने तथा तकनीकी खामियों का स्थाई समाधान कराने की मांग की, ताकि उद्योगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध हो सके।

इस दौरान रीको के उद्यमी महेश मंगल, नंदसिह शक्तावत, मनोज शाह, गोपाल समेत मौजूद थे। इधर, यही हालत देवली शहर में भी है लोगों ने बताया कि एफआरटी टीम समय पर नहीं पहुंचती और पहुंचती है तो उपभोक्ता की सुनवाई नहीं होती है। लाइनमैन और टीम मनमर्जी से काम करती है। अमूमन सब जगह से लोग टीम के काम से असंतुष्ट है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here