Jahazpur News 8 अगस्त (मोहम्मद आजाद नेब) पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक गौतम आश्रम में आयोजित हुई।
पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर के नेतृत्व में हुई बैठक में संगठन को बूथ से पंचायत और वार्ड स्तर तक मजबूत करने तथा चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।।बैठक में बूथ, वार्ड एवं पंचायत स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और नियमित बैठकें आयोजित करने पर जोर दिया गया। स्थानीय जनसमस्याओं को चुनावी रणनीति का प्रमुख हिस्सा बनाने पर भी चर्चा हुई। पूर्व विधायक धीरज गुर्जर ने कहा कि चुनाव में बूथ स्तर का कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आमजन के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और बूथ से पंचायत व वार्ड स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान किया।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति को लेकर सुझाव लिए गए। साथ ही आपसी समन्वय बढ़ाने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया गया।
हरियाली अमावस्या पर शिव-शक्ति का चतुर्थ ग्रही योग, पूजा-अर्चना का विशेष योग


