Deoli News 8 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के कोटा रोड स्थित श्री बालाजी बैट्री दुकान के बाहर लगा कैमरा 15 दिन में दो बार चोरी हो गया।
दोनों ही बार बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास भी किया, लेकिन शटर नहीं टूट पाया। दुकान संचालक मनराज कुमावत ने हनुमान नगर थाने में लिखित शिकायत देकर बताया कि उसकी दुकान अंकुर ईएनटी हॉस्पिटल के पास है। आरोप लगाया कि लगातार हो रही घटनाओं से दुकान की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। बार-बार कैमरा चोरी होने और शटर तोड़ने के प्रयास से दुकान में चोरी की आशंका बनी हुई है। संचालक ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।



