Tuesday, August 11, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsहमले की जांच में जुटे देवली डीएसपी व एफएसएल टीम, ग्रामीणों ने...

हमले की जांच में जुटे देवली डीएसपी व एफएसएल टीम, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी


Deoli News 11 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चन्दवाड़ गांव में शनिवार रात ग्रामीण हरिराम मीणा के मकान पर हुए हमले की जांच मंगलवार को देवली डीएसपी हेमराज और एफएसएल टीम ने की।

टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से घटना की जानकारी भी ली। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। बड़ी संख्या में महिलाओं सहित ग्रामीणों ने डीएसपी के समक्ष मुख्य नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। जांच के दौरान मौके से पत्थर और लकड़ियां भी बरामद की गईं, जिनका हमले में इस्तेमाल होने की बात सामने आई है। हमले में हरिराम मीणा, उनकी पत्नी और बेटी के घायल होने की जानकारी है। हरिराम का मेडिकल परीक्षण पहले ही कराया जा चुका है, जबकि डीएसपी ने उनकी पत्नी और बेटी का भी मेडिकल करवाने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी घाड़ थाने में शिकायतें दी जा चुकी हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़े है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि पांच दिनों के भीतर सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here