Deoli News 12 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हरियाली अमावस पर श्री सांवलिया सेठ मंदिर, देवली का भंडार खोला गया। भंडार में प्राप्त राशि की गणना के दौरान कुल 3 लाख 42 हजार 703 रुपए की नकदी मिली।
साथ ही करीब 10 हजार रुपए मूल्य का एक कोरियाई वॉन और चांदी का एक हथेली आकार का घर भी भंडार से प्राप्त हुआ। मंदिर समिति पदाधिकारियों ने बताया कि सांवलिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था लगातार बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की ओर से अर्पित दान राशि का उपयोग मंदिर के विकास और धार्मिक कार्यों में किया जाएगा। इस दौरान समिति अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत, सचिव केपी सिंह नरूका, उपाध्यक्ष संपत सुवालका, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, सहसचिव पंकज सिंहल, पुजारी राजकुमार शर्मा, विनोद गोयल, शिव भगवान पाठक, रामराय सोनी, आशीष जांगिड़, धनराज योगी, महेश सोनी और सांवरा गुर्जर मौजूद थे।



