Deoli News 12 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महावीर इंटरनेशनल शाखा देवली द्वारा हरियाली अमावस पर सेवा कार्य किए गए। इस दौरान चौराहों पर बैठकर आजीविका चलाने वाले जरूरतमंद लोगों को धूप और बरसात से बचाव के लिए बड़ी साइज की छतरियां वितरित की गईं।
इसी प्रकार ‘हरियाली संबल राजस्थान’ के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में उपखंड अधिकारी रूबी अंसार के सानिध्य में पौधारोपण किया गया, जिसमें 15 बड़े पौधे (करंज एवं कदम) लगाए गए। यहां प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा भी थी। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के चेयरमैन बीएल जैन, महावीर कुमार जैन, राजेश सर्राफ़, भागचंद जैन, ललित सोनी, सुनील डोसी सहित संस्था के कई सदस्य उपस्थित थे।
अमावस्या पर विद्यालय में रोपे 21 पौधे
देवली। हरियाली अमावस्या पर आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटेल नगर में 21 फलदार एवं फूलदार पौधे लगाए गए। व्यवस्थापिका कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली गई। प्रधानाध्यापिका अनुराधा शर्मा ने जन्मदिन पर पौधारोपण करने और उनकी देखभाल की बात कही। यहां अनुराधा, कमलेश, यशोदा जोशी, विमला, कविता, दीप्ति, अंजना, नैना, सुमन एवं धीरज मौजूद थे।



