Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। गुरुवार शाम 4 बजे बांध का गेज 313.82 मीटर दर्ज किया गया, जो 314 मीटर के जलस्तर से महज 18 सेंटीमीटर दूर है।
बांध में जलभराव बढ़कर 27.045 टीएमसी पहुंच गया है। बांध का जलस्तर 314 मीटर के करीब पहुंचने के साथ ही क्षेत्र में बीसलपुर के जलस्तर को लेकर लोगों की नजरें लगातार बनी हुई हैं। वहीं बीगोद स्थित त्रिवेणी केंद्र का जलस्तर शाम 4 बजे 3.70 मीटर दर्ज किया गया, जो सुबह 3.90 मीटर था। इसी तरह गुरुवार सुबह बांध का जलस्तर आरएल 313.75 मीटर था।



