हर परिवार को मिलेंगे चार डस्टबिन
Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन शहरी योजना अंतर्गत नगर पालिका देवली द्वारा बीपीएल परिवारों के लिए डस्टबिन वितरण की पहल शुरू की गई है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को बीपीएल परिवारों को डस्टबिन वितरण शुरू हो चुका है।
इस वितरण का लाभ शहर के सभी 1000 बीपीएल परिवारों को मिलेगा। अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर एक बजे बजे तक कुल 200 डस्टबिन वितरित किए जा चुके हैं। योजना के तहत नगर पालिका परिसर में यह डस्टबिन वितरित किए जा रहे हैं, ताकि हर बीपीएल परिवार अपने कचरे का सही तरीके से प्रबंधन कर सके और शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दे सके। यह अभियान शुरू हो गया है और आगामी दिनों में शेष सभी परिवारों को भी ये डस्टबिन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। यह पहल शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर स्थान दिलाने में भी मददगार साबित होगी।
इस दौरान गीले कचरा के लिए हरा, सूखे कचरे के लिए नीला, घरेलू सामान बल्ब, ट्यूब, कांच, दवाई आदि के लिए लाल और सेनेटरी, बच्चों के डायपर अपशिष्ट के लिए काला डस्टबिन दिया जा रहा है।


