Friday, August 14, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskहर तरफ तिरंगा, हर जुबां पर भारत माता का जयघोष

हर तरफ तिरंगा, हर जुबां पर भारत माता का जयघोष

तिरंगे के रंग में रंगा शहर, गूंजे ‘भारत माता के जयकारे’


Jahazpur News 14 अगस्त (मोहम्मद आज़ाद नेब) देशभक्ति के जज्बे और उत्साह से शुक्रवार को जहाजपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों एवं लोगों ने यात्रा में भाग लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा चावंडिया चौराहे से शुरू हुई, जो हनुमान गेट, चमन चौराहा, नौ चौक, सदर बाजार, तकिया मस्जिद, भंवर कला गेट एवं बस स्टैंड होते हुए नगर पालिका परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान पूरा शहर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। यात्रा में विधायक गोपीचंद मीणा, उपखंड अधिकारी छत्रपाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक रेवड़मल मोर्य, थानाधिकारी दयाराम चौधरी, विकास अधिकारी सीताराम मीणा सहित लोग छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति का जोश और उत्साह देखते ही बना। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here