Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली एवं सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी आई रिसर्च सेंटर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के आर्थिक सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर 15 अगस्त को पेंशनर भवन, तहसील परिसर देवली में लगेगा।
Socail News : महिलाओं-बालिकाओं और बच्चों को मिलेगा शतरंज और बैडमिंटन का मंच
शिविर में सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक नेत्र रोगियों की जांच कर परामर्श दिया जाएगा। समिति अध्यक्ष कान सिंह राणावत ने बताया कि नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सोनू कुमार शर्मा द्वारा आधुनिक तकनीक से बिना टांके मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा।
यह भी पढ़े:-
Bisalpur News : 314 मीटर के करीब पहुंचा बांध का जलस्तर, सुबह तक 6 सेंटीमीटर बढ़ा
ऑपरेशन सहाय हॉस्पिटल, मोती डूंगरी जयपुर में होंगे। मरीजों को दवाइयां, पट्टी, चश्मा, भोजन एवं ठहरने की सुविधा नि:शुल्क दी जाएगी तथा भर्ती मरीजों को जयपुर ले जाने और वापस लाने की व्यवस्था भी समिति की ओर से की जाएगी। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि मरीज वोटर पहचान पत्र अथवा राशन कार्ड की प्रति और मोबाइल नंबर साथ लाएं। ऑपरेशन वाले मरीज साफ कपड़े साथ रखें।



