Deoli News 19 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से मंगलवार को द्वारिका होटल में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।
मंडल अध्यक्ष वंदना तोषनीवाल ने बताया कि महोत्सव में वरिष्ठ महिलाओं के लिए “मिसेज तीज कॉन्टेस्ट एवं जूनियर महिलाओं के लिए “मिसेज लहरिया क्वीन” कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में मंजू तोतला को मिसेज तीज तथा जूनियर वर्ग में सोनल बांगड़ को मिसेज लहरिया क्वीन चुना गया। तीज महोत्सव पर सभी महिलाएं सज-धजकर एवं रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों में पहुंचीं। कार्यक्रम में कमलेश मूंदड़ा एवं रेखा मालपानी ने शिव-पार्वति बनी। कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न गेम्स, सरप्राइज क्वेश्चंस एवं आकर्षक पुरस्कार रखे गए।



