Thursday, August 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली से कोटड़ी श्याम की 27वीं पदयात्रा सुबह होगी रवाना

देवली से कोटड़ी श्याम की 27वीं पदयात्रा सुबह होगी रवाना


Deoli News 19 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीचारभुजानाथ कोटड़ी श्याम पदयात्रा मंडल देवली की ओर से देवली से कोटड़ी श्याम की 27वीं पदयात्रा 20 अगस्त सुबह धूमधाम के साथ रवाना होगी।

मंडल अध्यक्ष रामेश्वर दीया ने बताया कि पदयात्रा सुबह 9.15 बजे श्रीचारभुजा मंदिर देवली से कोटड़ी श्याम के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि पदयात्रा का रात्रि विश्राम 20 अगस्त को जहाजपुर, 21 अगस्त को रोपा तथा 22 अगस्त को बीरधोल में होगा। इसके बाद 23 अगस्त शनिवार दोपहर 12.15 बजे श्री चारभुजानाथ कोटड़ी श्याम के ध्वजा चढ़ाई जाएगी। अध्यक्ष व महामंत्री रामस्वरूप टाक ने बताया कि पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से पदयात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की बात कही है। यात्रा से जुड़े राकेश दीया ने बताया पदयात्रा को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। भगवान का रथ भी तैयार किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here