Deoli News 11 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उप परिवहन कार्यालय देवली की ओर से शुक्रवार शाम गोपीपुरा स्थित नए कार्यालय के प्रस्तावित भूखंड परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

परिवहन निरीक्षक गंगाराम रेगर ने बताया कि पौधारोपण राजस्थान सरकार के ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत किया गया। इस दौरान आम, शीशम, जामुन, पीपल, कनेर सहित विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे लगाए गए। साथ ही पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी ली। निरीक्षक गंगाराम ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में गार्ड शिवराज मीणा, रामेश्वर गुर्जर, हेमराज मीणा, यातायात सलाहकार योगेश श्रीमाल, बंटी सिंह कच्छावा सहित कर्मचारी मौजूद थे।



