Monday, September 14, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशिविर में 52 रोगियों की जांच और परामर्श दिया

शिविर में 52 रोगियों की जांच और परामर्श दिया


Deoli News 14 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली एवं कालेड़ा कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन धर्मार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में पेंशनर भवन, तहसील परिसर देवली में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं परामर्श शिविर लगा।

शिविर में आयुर्वेद विशेषज्ञ वैद्य अशोक शर्मा ने 52 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया तथा निःशुल्क आयुर्वेद औषधियों का वितरण किया। समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बताया कि शिविर में श्वास, खांसी, नजला-जुकाम, चर्म रोग, मुखपाक, अजीर्ण, उदर रोग, अतिसार, संधिवात, मधुमेह, पथरी सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। उपवैद्य शिवराज जाट एवं परिचारक रघुवीर वर्मा ने औषधि वितरण में सहयोग किया।

शिविर में नवल किशोर मंगल, घीसालाल टेलर, महावीर कुमार जैन, सत्यनारायण गोयल, राजेंद्र कुमार शर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुरेंद्र सिंह शक्तावत, भंवरलाल नायक, श्यामलाल पारीक, राजेंद्र शर्मा, बाबूलाल जैन एवं महेंद्र कुमार जोशी ने सेवाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here