Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बदलते मौसम में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आयुष आरोग्यम पंचकर्म एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र पटेल नगर की ओर से महावीर उद्यान एवं अटल उद्यान में लोगों को एंटीवायरल आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया।
साथ ही स्वस्थ जीवनशैली और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। केंद्र के वैद्य युवराज कुमार ने बताया कि इस मौसम में आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन बुखार, मियादी बुखार, पीलिया, जुकाम और खांसी जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव में सहायक हो सकता है। उन्होंने बारिश से सर्दी के मौसम में जाने के दौरान में खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की बात कही। वितरण में भगत सिंह शाखा प्रबंधक गोविंद गुप्ता एवं टीम का सहयोग रहा।



