Thursday, September 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsघायल युवक की इलाज के दौरान मौत, रिपोर्ट दर्ज

घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, रिपोर्ट दर्ज


Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुराने अजमेर मार्ग पर नेगड़िया की नाड़ी के पास गत 8 सितंबर की रात सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों की रिपोर्ट पर देवली थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

रिपोर्ट के अनुसार गत 8 सितंबर को रात करीब 8:30 बजे प्रार्थी विनोद गुजराती का छोटा भाई कनवर पुत्र खूबचंद गुजराती मोटरसाइकिल पर सवार होकर केकड़ी से देवली आ रहे थे। उनके साथ जय और रितिक भी थे। नेगड़िया की नाड़ी के पास सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल चालक ने तेज गति व लापरवाही से बाइक चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। कनवर की हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज कोटा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान गत 13 सितंबर की रात उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद 14 सितंबर को शव परिजनों को सौंपा गया और 15 सितंबर को अंतिम संस्कार किया गया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here