Deoli News 18 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमाननगर थाना क्षेत्र के कोटा रोड स्थित टाटा शोरूम के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल महिला की कोटा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में मृतक महिला के पुत्र ने पुलिस में रिपोर्ट दी है।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पिछले दिनों पुष्पा देवी पत्नी रामदेव रेगर अपने पुत्र सोजीराम रेगर निवासी कुचलवाड़ा खुर्द के साथ देवली से कुचलवाड़ा खुर्द जा रही थीं, आरोप है कि तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पुष्पा देवी को देवली अस्पताल से रेफर कर कोटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। हनुमान नगर थाना पुलिस ने सोजीराम की रिपोर्ट पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



