Saturday, September 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशिक्षक अधिवेशन में उठी तबादले, डीपीसी और ऑनलाइन कार्यों से जुड़ी मांगें

शिक्षक अधिवेशन में उठी तबादले, डीपीसी और ऑनलाइन कार्यों से जुड़ी मांगें


Deoli News 19 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा टोंक का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन 18 व 19 सितंबर को गंगा जमुना गार्डन में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि टोंक उपखंड अधिकारी सीमा खेतान ने दीप प्रज्वलित किया।

अध्यक्षता संस्कृति कॉलेज के निदेशक राकेश सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि रीजनल पब्लिक सीनियर सेकंडरी के निदेशक मोहम्मद यूसुफ एजाजी, शिवाजी कॉलेज के निदेशक अनिल विजयवर्गीय एवं शक्ति सिंह रहे। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम मीणा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद स्वर्णकार और मुख्य वक्ता रमेश चंदेल ने शैक्षिक नवाचारों व कर्तव्यनिष्ठा पर जोर दिया। शिक्षकों ने विभाग द्वारा कराए जा रहे अत्यधिक ऑनलाइन कार्य और अनावश्यक डेटा पूर्ति से शैक्षणिक कार्य प्रभावित होने की बात कही।

कार्यकारी जिला अध्यक्ष परशुराम जाट ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण, समयबद्ध डीपीसी, नए पदों की स्वीकृति, व्याख्याताओं के स्थानांतरण, वेतन विसंगतियों के निस्तारण, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और विद्यालय सहायकों को स्थायी करने सहित विभिन्न मांगें रखीं। इस दौरान प्रदेश मंत्री रामनिवास गुर्जर, शब्बीर मसूद, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज बलाई, जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा, महामंत्री अख्तर हुसैन, जिलामंत्री खुर्शीद आलम, महिला मंत्री अमृता ठाडा, बदरुद्दीन खान, राजाराम जांगिड़, केशर लाल जाट, नासिर मोहम्मद, खुर्शीद अनवर सहित शिक्षक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here