Deoli News 21 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव को लेकर सोमवार सुबह कांग्रेस के सभी विजेता पार्षद नगर पालिका पहुंच गए। चुनाव प्रक्रिया के तहत उन्होंने मतपेटियों देखी गई।
इसके बाद जिन निर्वाचित सदस्यों ने शपथ नहीं ली थी, उन्हें शपथ दिलाई गई और निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपे गए। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बनवारी लाल बैरवा समेत सभी कांग्रेस पार्षद फिलहाल नगर पालिका सभागार में मौजूद हैं। अब अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भाजपा की कजोड़ी देवी और कांग्रेस के बनवारी लाल बैरवा के बीच अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला है। कांग्रेस के विजेता पार्षदों में सौरभ जिंदल, भीमराज जैन, शम्मी, बनवारी लाल बैरवा, रामनिवास मीणा, चंद्रकांता, रानी देवी, श्याम गर्ग और राजू ग्वाला शामिल हैं।



