Deoli News 21 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली नगर पालिका अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर सोमवार को नगर पालिका सभा भवन में मतदान प्रक्रिया लगातार जारी है। भाजपा और कांग्रेस के पार्षद बारी-बारी से मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
सुबह 11:45 बजे तक 16 वोट डाले जा चुके हैं। इसी बीच भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कजोड़ी देवी भी मतदान केंद्र पहुंचीं। उनके साथ भाजपा के कुलदीप चौधरी भी है। भाजपा प्रत्याशियों के साथ अन्य पार्षद भी मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की कजोड़ी देवी और कांग्रेस के बनवारी लाल बैरवा के बीच सीधा मुकाबला है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। नगर पालिका परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्वाचन प्रक्रिया जारी है।



