Deoli News 21 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर सोमवार को नगर पालिका सभा भवन में मतदान प्रक्रिया लगातार जारी है।
मतदान को लेकर पार्षदों में उत्साह नजर आ रहा है और अलग-अलग समूहों में पार्षद मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। दोपहर 12:19 बजे तक 33 पार्षद मतदान कर चुके हैं। मतदान केंद्र पर पार्षदों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच निर्दलीय पार्षद राजबहादुर और विनोद तेजी भी मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की कजोड़ी देवी और कांग्रेस के बनवारी लाल बैरवा के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों की नजर अब मतदान प्रक्रिया पूरी होने और मतगणना के बाद आने वाले परिणाम पर टिकी है। नगरपालिका परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्वाचन प्रक्रिया जारी है।



