Wednesday, September 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपोस्टर विमोचन किया, फार्मासिस्टों की भूमिका बताई

पोस्टर विमोचन किया, फार्मासिस्टों की भूमिका बताई

‘सशक्त फार्मासिस्ट, स्वस्थ राजस्थान’ का दिया संदेश


Deoli News 23 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व फार्मासिस्ट दिवस को लेकर देवली उपजिला चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी प्रभारी रविराज सिंह ने बुधवार को 2026 की थीम ‘सशक्त फार्मासिस्ट, स्वस्थ राजस्थान’ के पोस्टर का विमोचन किया।

उन्होंने संदेश के माध्यम से सभी फार्मासिस्ट कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। रविराज सिंह ने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवा वितरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दवाओं के सुरक्षित, प्रभावी एवं तर्कसंगत उपयोग, मरीजों को आवश्यक जानकारी देने और रोगी सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान विभाग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपजिला चिकित्सालय और जिला अस्पतालों में बाह्य रोगी विभाग के भार के अनुपात में फार्मासिस्टों के नए पद सृजित करने की मांग की, ताकि मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना का संचालन सुचारू रूप से हो सके। इस दौरान फार्मासिस्ट ग्रेड प्रथम भगवान माहेश्वरी, फार्मासिस्ट शिवराज मीणा, अल्का कासोटिया, सुरभि मीणा और दिनेश सैनी थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here