Deoli News 23 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नवगठित दूनी नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्चना बलाई एवं उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने बुधवार को विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया।
नगरपालिका कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्षदों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अध्यक्ष अर्चना बलाई ने कहा कि दूनी के विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए काम किया जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने शहर के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प बताया।



