Friday, September 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमोतियाबिंद मरीजों के लिए निःशुल्क कैम्प रविवार को

मोतियाबिंद मरीजों के लिए निःशुल्क कैम्प रविवार को

जांच के बाद होगा निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण


Deoli News 25 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मोतियाबिंद से परेशान मरीजों के लिए देवली में निःशुल्क उपचार की सुविधा आगामी रविवार को उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला अंधता निवारण समिति टोंक एवं विशाल आई केयर ट्रस्ट के सहयोग से दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में 27 सितम्बर को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विशाल स्नेही एवं उनकी एक्सपर्ट टीम ने मरीजों की जांच करेंगी। जांच के बाद चयनित मोतियाबिंद मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे तथा अत्याधुनिक तकनीक से लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में आने वाले मरीजों के लिए आधार कार्ड अथवा राशन कार्ड की प्रति और मोबाइल नंबर साथ लाना आवश्यक रखा गया है।

वहीं मरीजों के परिजनों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि विशाल आई हॉस्पिटल में सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए आरजीएचएस के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here