Deoli News 26 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) 70वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत मालपुरा में आयोजित अंडर-14 छात्र वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में देवली के आदर्श इण्डियन पब्लिक स्कूल की कक्षा 8वीं के छात्र ग्रंथ पटेल पुत्र डॉ. नवल किशोर मीणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
वहीं राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया है। ग्रंथ पटेल के राज्य स्तर पर चयनित होने पर विद्यालय परिवार में खुशी है। उपलब्धि पर संस्थान के डायरेक्टर मोहित अग्रवाल, प्रधानाचार्य राजेंद्र कौर, पीटीआई चेतन कुमार सहित समस्त स्टाफ ने छात्र को बधाई तथा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मोटिवेट किया।
नासिरदा ने जीता जिला स्तरीय अंडर-19 हॉकी खिताब
कोठीनातनाम में आयोजित टोंक जिला स्तरीय 19 वर्षीय हॉकी प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नासिरदा की टीम ने खिताब अपने नाम किया। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में नासिरदा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिसामपुर को 1-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुकाबले में नासिरदा के आशीष सांसी ने निर्णायक गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। टीम प्रभारी एवं शारीरिक शिक्षक अतुल चोटिया के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान शर्मा सहित व्याख्याता भरतलाल यादव, हरिराम कुमावत, वरिष्ठ अध्यापक करण सिंह गुर्जर, यूडीसी शारदा यादव और प्रयोगशाला सहायक आयुष वैष्णव ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


