Sunday, September 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया अभिनंदन

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया अभिनंदन


Deoli News 27 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बैरवा कर्मचारी-अधिकारी विकास संस्था शाखा देवली के पदाधिकारियों ने नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन कजोड़ी देवी के घर पहुंचकर उनका स्वागत किया।

संस्था सदस्यों ने चेयरमैन को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर भेंट की और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की, जिस पर चेयरमैन ने सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान हजारी प्रसाद बैरवा, जितेंद्र, सोमाराम, दिनेश कुमार, त्रिलोक, जितेश कुमार, हीरालाल, प्रियंका, त्रिलोक, विजय सहित तहसील अध्यक्ष कजोड़ मल बैरवा और कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार बैरवा मौजूद रहे। वहीं नगरपालिका चुनाव में वार्ड 28 से विजयी प्रत्याशी सुमित्रा सेन के घर पर भी सेन समाज विकास समिति के पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया। समिति सदस्यों ने सुमित्रा सेन को माला, शॉल व दुपट्टा तथा टीकम चंद सेन को साफा पहनाकर बधाई दी।

इस मौके पर शंभू कुमार सेन, लोकेश सेन, बजरंग लाल सेन, प्रहलाद, ओम प्रकाश, संपत कुमार, मुकेश, कुलदीप, हनुमान, रमेश, रामपाल, रामगोपाल, रामलाल और भंवर लाल सेन उपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी ओर नगरपालिका चेयरमैन कजोड़ी देवी बैरवा व उनके पति तनसुख बैरवा का स्वागत किया गया। इस दौरान लक्ष्मीकांत पारीक व दीपक शर्मा भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here