Deoli News 28 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका देवली के वार्ड संख्या 33 स्थित अम्बापुरा कॉलोनी में वार्डवासियों की ओर से नवनिर्वाचित पार्षद केपी सिंह नरूका का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
पालिका चुनाव में पूरे नगर में सर्वाधिक 286 मतों के अंतर से जीत दर्ज करने पर कॉलोनीवासियों ने नरूका को 21 किलो की माला पहनाकर सम्मान व्यक्त किया और शुभकामनाएं दीं। समारोह में उपस्थित लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। पार्षद केपी सिंह नरूका ने वार्डवासियों के स्नेह और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वार्ड के विकास, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और बुनियादी नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सदैव तत्पर और प्रयासरत रहेंगे। वही यहां आमजन को भी मिठाई खिलाई गई।
इसी तरह वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस की प्रत्याशी सौरभ जिंदल के दूसरी बड़ी जीत हुई थी। उन्होंने 269 मतों से चुनाव जीता है। इसे लेकर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ रविवार शाम वार्ड में मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। जिंदल समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों के साथ वार्ड में गए और मतदाताओं को दुपट्टा पहन कर अभिनंदन किया और मतदाताओं के विश्वास के लिए आभार जताया है। जगह-जगह जिंदल का भी स्वागत हुआ। उल्लेखनीय की जिंदल नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी है।



