Tuesday, September 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में रक्तदान शिविर, 34 यूनिट रक्तदान हुआ

देवली में रक्तदान शिविर, 34 यूनिट रक्तदान हुआ


Deoli News 29 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को उप जिला चिकित्सालय देवली में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के मीटिंग हॉल में आयोजित शिविर में जिला चिकित्सालय टोंक की ब्लड बैंक टीम ने 34 यूनिट रक्त संग्रहित किया।

शिविर में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविराज सिंह, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष लोधी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रणजीत सिंह, डॉ. प्रतीक सिंह और डॉ. कपिल गौतम सहित अन्य कार्मिक मौजूद थे। इस दौरान अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविराज सिंह ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। शिविर में खेमराज चौधरी, पवन पाटनी, जीतमल मीना, रासबिहारी शर्मा, धनेश वर्मा, पंकज चौहान, शैतान माली, जितेंद्र कुमार नामा और अर्जुन गुर्जर सहित अन्य रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here