Saturday, October 3, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsगांजे की तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, कार और मोबाइल जब्त

गांजे की तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, कार और मोबाइल जब्त


Deoli News 3 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नासिरदा थाना पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी व वृत्ताधिकारी देवली मदन लाल ढाका के सुपरविजन में पुलिस टीम ने सांसी बस्ती में दबिश देकर गांजा तस्करी के आरोप में पिता-पुत्र को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी रोडूमल के नेतृत्व में पुलिस जाप्ते ने सांसी बस्ती में पानी की टंकी के पास खड़ी एक निसान मैग्नाइट कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार सवार 26 वर्षीय तपेंद्र सिंह और उसके 55 वर्षीय पिता भगत सिंह निवासी सांसी बस्ती नासिरदा, के कब्जे से 118.92 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ सहित तस्करी में प्रयुक्त निसान मैग्नाइट कार और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। आरोपियों में शामिल पिता भगत सिंह ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (टोडारायसिंह ब्लॉक) कार्यालय स्टाफ से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं आरोपी तपेंद्र सिंह के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं व आबकारी अधिनियम के तहत आपराधिक मामले दर्ज हैं।

प्रकरण को लेकर पुलिस थाना नासिरदा में एनडीपीएस एक्ट की के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले का अग्रिम अनुसंधान घाड़ थानाधिकारी हरिराम द्वारा किया जा रहा है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी रोडूमल सहित एएसआई नंदकिशोर, हेड कांस्टेबल रमेश, कांस्टेबल जगदीश और संदीप शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here