Saturday, October 3, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsट्रैक्टर चोरी कर समझे बच जाएंगे, पुलिस ने आखिर ढूंढ निकाला

ट्रैक्टर चोरी कर समझे बच जाएंगे, पुलिस ने आखिर ढूंढ निकाला

डीएसपी कार्यालय से चोरी हुआ ट्रैक्टर हिण्डोली से बरामद


Deoli News 3 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देवली पुलिस वृत्ताधिकारी कार्यालय परिसर से चोरी हुआ बिना नंबरी स्वराज 735 ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई महज 24 घंटे के भीतर की गई है।

पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीणा के निर्देश पर थानाधिकारी प्रीति रत्नू के नेतृत्व में गठित टीम ने यह किया है। दरअसल एक मामले में जब्त कर सुरक्षा के लिए वृत्ताधिकारी कार्यालय परिसर में खड़े करवाए गए ट्रैक्टर को गत दिनों अज्ञात चोर चुरा ले गए थे। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस टीम ने सुराग जुटाकर हिण्डोली क्षेत्र के ग्राम बिशनपुरा से चोरी गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस कार्रवाई में एएसआई गोपाल सिंह, एएसआई अब्दुल वहाब, कांस्टेबल मीठालाल और कांस्टेबल दुर्गालाल शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here