Deoli News 4 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चांदली ग्राम में जय अंबे वॉलीबॉल क्लब की ओर से एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र की करीब 20 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सभी टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले में निवाई की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रसाद गुर्जर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा विजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इस दौरान आयोजकों, खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों की मौजूदगी रही।



