Sunday, October 4, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनव भारत साक्षरता कार्यक्रम, 280 ने दी बुनियादी साक्षरता परीक्षा

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम, 280 ने दी बुनियादी साक्षरता परीक्षा


Deoli News 4 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को पंचायत क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी साक्षरता परीक्षा आयोजित हुई।

पंचायत साक्षरता प्रभारी अनिरुद्ध गौतम ने बताया कि परीक्षा में 87 पुरुष एवं 193 महिलाओं सहित कुल 280 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। उक्त परीक्षा अम्बापुरा, ककोडिया, रघुनाथपुरा, दुर्गापुरा, खेड़ा, गांवड़ी सहित सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांवड़ी के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष एवं महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से असाक्षर पुरुषों एवं महिलाओं को साक्षर बनाने के उद्देश्य से यह परीक्षा आयोजित की जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here