Monday, October 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबाजरा-मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीद सहित विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की...

बाजरा-मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीद सहित विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग

भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


Deoli News 5 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय किसान संघ तहसील इकाई देवली की ओर  से सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम देवली तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर किसानों की प्रमुख समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई है।

ज्ञापन में टोंक जिले में बाजरा और मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर तत्काल सरकारी खरीद शुरू करने, दुग्ध उत्पादकों के लिए डेयरी खरीद मूल्य व बोनस में वृद्धि करने, आगामी रबी फसलों की बुवाई के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, किसान हित में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को न्यायपूर्ण बनाने तथा जंगली सूअरों द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान की रोकथाम व क्षतिपूर्ति की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। ज्ञापन के अनुसार मंडियों में बाजरा और मूंग की नई फसल की आवक शुरू हो चुकी है। केंद्र सरकार द्वारा बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,900 रुपए प्रति क्विंटल तथा मूंग का समर्थन मूल्य 8 हजार 780 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

इसके विपरीत वर्तमान में खुले बाजार एवं मंडियों में किसानों को बाजरे के लिए लगभग 2,200 और मूंग के लिए 7,000 से 8,000 रुपए प्रति क्विंटल का भाव ही मिल पा रहा है। इससे किसानों को प्रति क्विंटल भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही क्षेत्र में जंगली सूअरों के आतंक से फसलों की बर्बादी पर गहरी चिंता जताई गई है। संघ ने वन विभाग को इन सूअरों को पकड़कर बड़े जंगलों व अभयारण्यों में छोड़ने के लिए पाबंद करने की मांग की है। साथ ही सूअरों द्वारा नष्ट की गई फसलों को व्यक्तिगत फसल बीमा क्लेम के दायरे में शामिल करने तथा प्रभावित काश्तकारों को आपदा राहत अनुदान देने का प्रावधान करने की मांग रखी गई है।

इस दौरान तहसील अध्यक्ष तेजकरण चौधरी, नीरज कुमार चौधरी, देवलाल, छोटू राम समेत कहीं किसान मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here