Saturday, October 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली मोक्ष धाम की व्यवस्थाओं में सुधार की पहल, अधिकारियों ने लिया...

देवली मोक्ष धाम की व्यवस्थाओं में सुधार की पहल, अधिकारियों ने लिया जायजा

कमेटी ने लकड़ियों की कमी सहित अन्य समस्याओं से कराया अवगत


Deoli News 10 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के मोक्ष धाम में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर कर सुविधाओं में सुधार करने की दिशा में नगर पालिका प्रशासन ने पहल की है। इसे लेकर शुक्रवार शाम नगर पालिका ईओ अमर चंद गुर्जर एवं सहायक अभियंता प्रियांश विजयवर्गीय ने मोक्ष धाम कमेटी के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

यहां कमेटी के सदस्यों ने अधिकारियों को यहां की समस्याओं एवं आवश्यक सुधार कार्यों से अवगत कराया। कमेटी की ओर से लकड़ियों की कमी सहित अन्य व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता बताई गई तथा समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका से सहयोग मांगा गया। मोक्ष धाम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के दौरान अधिशासी अधिकारी अमर चंद गुर्जर ने नगर पालिका की ओर से आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान मोक्षधाम कमेटी के व्यवस्थापक पंकज जैन, चंद्रभान गोयल, आशीष पंचोली, सोनू ग्वाला सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर मोक्षधाम में व्याप्त समस्या सामने आई थी। इसके बाद नगर पालिका मंडल हरकत में आया तथा वहां की व्यवस्था सुधारने के लिए पहल की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here