Monday, October 12, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsझांसा देकर 40 हजार का बीज व दवाइयां ले उड़ा नकाबपोश युवक

झांसा देकर 40 हजार का बीज व दवाइयां ले उड़ा नकाबपोश युवक

बुजुर्ग को भी बनाया झांसे का हिस्सा


Deoli News 12 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी के घाड़ रोड स्थित खाद-बीज की दुकान पर सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे नकाबपोश युवक झांसा देकर करीब 40 हजार रुपए कीमत का सरसों का बीज और दवाइयां लेकर फरार हो गया।

दुकानदार प्रदीप बराला की पत्नी ने युवक की बातों में आकर सामान बाहर निकालकर रख दिया था। जानकारी के अनुसार, दुकानदार पशुओं के लिए कुट्टी लेने खेत पर गया हुआ था। इसी दौरान हेलमेट और नकाब पहने करीब 30-35 वर्षीय युवक एक बुजुर्ग को साथ लेकर दुकान पर पहुंचा। युवक ने सरसों का बीज, दवाइयां और चने के बीज खरीदने की बात कही। उसने दुकानदार से बातचीत होने का हवाला देकर सामान निकलवा लिया और सरसों का बीज बस स्टैंड पर रखने की बात कहकर वहां से चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में दुकानदार के पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ। साथ आए करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि वह दूनी अस्पताल में उपचार के लिए आया था।

युवक उसे बाइक पर बैठाकर दुकान तक लाया था। वारदात के बाद दुकानदार और परिजन आसपास की दुकानों, भीलों की गली तथा बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर युवक की तलाश कर रहे हैं। मामले में खाद-बीज विक्रेता ने पुलिस थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here