Tuesday, October 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविद्यालयों में बाल मेला, प्रतियोगिताएं व कानूनी साक्षरता शिविर लगा

विद्यालयों में बाल मेला, प्रतियोगिताएं व कानूनी साक्षरता शिविर लगा


Deoli News 13 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को बालवाटिका के नन्हे विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक मेले और यूसीईओ क्षेत्र के विद्यालयों की अंतरविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष अर्चना देवी बलाई के मुख्य आतिथ्य और प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों ने खेल-खेल में सीखो आधारित स्टॉल्स लगाईं। कार्यक्रम के तहत निबंध, खेलकूद, गणित-विज्ञान ओलंपियाड, प्रश्नोत्तरी और कविता-कहानी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के संस्था प्रधान, शिक्षक एवं लोग उपस्थित रहे।

विधिक साक्षरता शिविर, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सिखाए कानूनी अधिकार

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदसिंहपुरा में मंगलवार को “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे” कार्यक्रम के तहत विधिक साक्षरता एवं संवेदीकरण शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि तालुका विधिक सेवा समिति दूनी के अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट यतिन खटाना ने छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, सुरक्षा कानून, गुड टच-बैड टच और हेल्पलाइन नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में बालिकाओं ने न्यायिक मजिस्ट्रेट से सवाल-जवाब कर अपनी जिज्ञासाएं शांत की।

मजिस्ट्रेट ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया तथा विद्यालय संसाधनों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here