(हेल्थ न्यूज़)
Deoli News 14 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अग्रवाल धर्मशाला के पास स्थित स्थित अरोड़ा आई हॉस्पिटल में आंख के पर्दे (रेटिना) के विशेषज्ञ की विशेष सुविधा अब मिलने जा रही है।
अस्पताल संचालक मनीष अरोड़ा ने बताया कि यहां जयपुर के अनुभवी रेटिना विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध कपूर 15 अक्टूबर को अस्पताल में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इस दौरान मरीजों के आंख के पर्दे की जांच कर उनके उचित उपचार की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति अथवा आंख के पर्दे से संबंधित किसी भी समस्या से जूझ रहे मरीज 15 अक्टूबर को विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं। इसके अलावा, पर्दे के उपचार के लिए ग्रीन लेजर एवं इन्ट्रा विट्रीयल इंजेक्शन की सुविधा भी अस्पताल में उपलब्ध रहेगी।



