Deoli News 14 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरोली मोड़ से आगे जूनिया मोड़ के पास बुधवार सुबह गैस सिलेंडर से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के बाद सिलेंडर सड़क किनारे बिखर गए, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सरोली मोड़ चौकी के सहायक उपनिरीक्षक रणजीत सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और सिलेंडरों की सुरक्षा व्यवस्था संभाली। जानकारी के अनुसार इंडियन कंपनी के गैस सिलेंडर पिकअप में भरकर दूनी से छाण ले जाए जा रहे थे।
बारिश की मार के बाद, फिर उम्मीदों के पुतले तैयार…



