Wednesday, October 14, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskडांडिया महोत्सव में दूसरे दिन भी उत्साह, प्रतियोगिताएं भी हुई

डांडिया महोत्सव में दूसरे दिन भी उत्साह, प्रतियोगिताएं भी हुई


Deoli News 14 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका देवली द्वारा आयोजित नौ दिवसीय डांडिया महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार रात श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि पार्षद भीमराज जैन, विष्णु कुमार टेलर, सुमित्रा सेन, रवि बलसोरा, महेंद्र रेगर, नीलू कुमारी जाट, पंकज जैन, राजू सरकार एवं टीकम सेन द्वारा माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया। महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

वहीं, कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कालिका टीम यूनिट एवं पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया। यहां सादा वर्दी में भी पुलिसकर्मी घूम रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here