Thursday, October 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsविधायक की गाड़ी पर पथराव, कांच फूटा

विधायक की गाड़ी पर पथराव, कांच फूटा

बाइक सवार दो युवकों पर पत्थर फेंकने का आरोप, डीएसपी सहित दो थानों की पुलिस पहुंची


Jahazpur News 15 अक्टूबर (मोहम्मद आज़ाद नेब) जहाजपुर थाना क्षेत्र के धौड़ गांव में स्थानीय विधायक एवं भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद मीणा की गाड़ी पर पथराव की घटना सामने आई है। पथराव से गाड़ी का कांच टूट गया। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई।

जानकारी के अनुसार चुनावी चर्चा के दौरान बाइक सवार दो युवकों पर विधायक की गाड़ी पर पत्थर फेंकने का आरोप है। घटना के बाद मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर डीएसपी सहित दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। विधायक गोपीचंद मीणा ने इस मामले में कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा और क्षेत्र की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल लगे हैं। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपियों की भूमिका पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here